जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, रिहाई का इंतजार कर रहे समर्थकों में मची हलचल

रामपुर जेल से आजम खान की रिहाई की उम्मीद के बीच ED की टीम जेल पहुंच गई। दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद भी ED से जुड़े मुकदमे की कानूनी प्रक्रिया उनकी रिहाई को प्रभावित कर सकती है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 October 2026, 7:30 PM IST
google-preferred

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के साथ ही नया घटनाक्रम सामने आया। जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रामपुर जेल पहुंची थी। टीम के साथ करीब तीन गाड़ियां भी मौजूद थीं। आजम खान की रिहाई का इंतजार कर रहे समर्थक जेल के बाहर बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। लेकिन जेल से बाहर आते ही ED की कार्रवाई शुरू होने से वहां हलचल बढ़ गई।

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’- आजम खान

ED की कार्रवाई के बाद मीडिया से बातचीत में आजम खान ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?” आजम खान ने आगे कहा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल बनवाए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। क्या यही हमारा गुनाह है?”

जेल से बाहर आ सकते आजम खान और अब्दुल्ला, पूरी हुई कागजी कार्रवाई तो खुलेगा दरवाजा

पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची ED की टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ रामपुर जेल के बाहर पहुंची थी। टीम के साथ करीब तीन गाड़ियां थीं। आजम खान के जेल से बाहर आते ही ED की कार्रवाई हुई। इस दौरान जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ मौजूद थी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को राहत, दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत

जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़ी जांच

आजम खान के खिलाफ ED की जांच मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में चल रही है। इससे पहले ED की टीम रामपुर जेल में आजम खान से करीब आठ घंटे तक पूछताछ भी कर चुकी है।

Location :  Rampur

Published :  31 October 2026, 7:23 PM IST

Related News

Advertisement