जिसका इंतजार था, वो मुलाकात आज! आजम खान से जेल में मिलें शिवपाल यादव, जानिए क्यों खास है दिन
रामपुर में बुधवार को सियासी हलचल तेज रहने वाली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव जिला जेल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात की। लंबे समय से जेल में बंद आजम खान से शिवपाल की मुलाकात को सपा की अंदरूनी राजनीति और रामपुर के सियासी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।