UP Election 2027 : आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, जानें कहां-कहां जाएंगे

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे और उनके परिवार से भी मिलेंगे। जानिए UP विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के इस दौरे का पूरा शेड्यूल और सियासी मायने।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 19 October 2026, 9:36 PM IST
google-preferred

Lucknow : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर, गुरुवार को रामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिला जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव लखनऊ से निजी विमान से बरेली पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रामपुर जाएंगे। रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद वह वापस बरेली होते हुए लखनऊ लौटेंगे।

जिला जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात

अखिलेश यादव के कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर करीब 12:45 बजे रामपुर जिला जेल पहुंचेंगे। यहां उनकी आजम खान से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वह जिला जेल से रवाना होंगे और 1:45 बजे जौहर विश्वविद्यालय के रास्ते जेल रोड स्थित आजम खान के आवास पहुंचेंगे। यहां अखिलेश यादव आजम खान के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वह आजम खान के आवास से रवाना होकर जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बरेली के लिए रवाना होंगे।

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने खोल दिया पहला बड़ा पत्ता, 26 नवंबर को करेंगे ये ऐलान

बरेली से लखनऊ तक का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे उनके बरेली एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद 11:55 बजे वह निजी हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

रामपुर में निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद अखिलेश यादव दोपहर 2:55 बजे जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बरेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 3:30 बजे निजी विमान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:15 बजे उनके लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Location :  Lucknow

Published :  19 October 2026, 9:35 PM IST

Advertisement