हिंदी
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Badaun Road Accident : बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक करीब 400 किलोमीटर से लगातार वाहन चला रहा था और उसे नींद की झपकी आने लगी थी। यात्रियों ने चालक को कई बार सावधान भी किया, लेकिन उसने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया।
घटना की जांच शुरू
बस के पलटते ही हाईवे पर चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और राहत बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि ये हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब हादसों की खबर न आए। आखिर कब थमेंगे ये रफ्तार। आए दिन किसी न किसी जिले से दुर्घटना की खबर आती है जहां कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये हादसे थमने का नाम क्यों नहीं ले रहे।
Location : Budaun
Published : 19 June 2026, 9:42 AM IST