Budaun: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, टायर फटते ही डगमगाई डबल डेकर बस, एक दर्जन की हालत गंभीर

बदायूं के गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरदोई से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 September 2026, 12:19 AM IST
google-preferred

Budaun: गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हजरतपुर-दातागंज थाना क्षेत्र में हरदोई से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस का अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटने से बाल-बाल बची। 

बस में करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं।

तेज धमाके के साथ फटा टायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली की ओर जा रही थी। हजरतपुर दातागंज क्षेत्र के पास किलोमीटर प्वाइंट के करीब अचानक जोरदार धमाके के साथ बस का अगला टायर फट गया। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की लेकिन बस अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, नहीं तो बड़ा जनहानि हो सकती थी।

मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू जारी

हादसे की सूचना मिलते ही हजरतपुर और दातागंज थाना पुलिस, यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 

बदायूं में इस महिला ने खाया जहर, जिम्मेदार कौन? पुलिस या दबंग

सभी घायलों को तत्काल दातागंज सीएचसी और जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल एक दर्जन यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी है।

थाना प्रभारी दातागंज ने बताया कि बस को एक्सप्रेस-वे से किनारे कर यातायात सुचारू करा दिया गया है। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

UP Breaking News LIVE: बदायूं में युवक की संदिग्ध मौत, 5 लेखपाल और एक कानूनगो सस्पेंड

एक्सप्रेस-वे पर फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद से लगातार टायर फटने और तेज रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी मूसाझाग और डहरपुर के पास इसी तरह बस पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Location :  Budaun

Published :  4 September 2026, 12:15 AM IST

Related News

Advertisement