हरदोई में सिंघम बनी महिलाएं, शराब ठेके पर बोला धावा, लाठी-डंडों से चकनाचूर की बोतलें

रिहायशी इलाके में शराबियों के जमावड़े से परेशान महिलाओं का सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर दर्जनों महिलाएं सीधे देसी शराब के ठेके पर पहुंचीं और फिर ऐसा हंगामा हुआ कि सड़क पर शराब ही शराब बिखर गई। महिलाओं ने ताला तोड़कर कई पेटी शराब और बीयर की बोतलें चकनाचूर कर दीं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 November 2026, 11:21 PM IST
google-preferred

Hardoi: जिले से नारी शक्ति के रौद्र रूप की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सुरसा थाना क्षेत्र के जुरा गांव में रिहायशी इलाके में पियक्कड़ों के आतंक से तंग आकर ग्रामीण महिलाओं ने लाठी-डंडों से लैस होकर देसी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। उन्होंने ठेके का न सिर्फ ताला तोड़ा, बल्कि करीब 50 पेटी शराब और बीयर की बोतलों को सड़क पर पटककर चकनाचूर कर दिया।

महिलाओं द्वारा की गई इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, ठेका संचालक की तहरीर पर सुरसा थाना पुलिस ने हंगामा और तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिलाओं का आरोप 

जानकारी के अनुसार जूरा गांव  स्थित इस शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाएं लंबे समय से विरोध कर रही थीं। महिलाओं का आरोप है कि रिहायशी इलाके में ठेका होने के कारण दिन-रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया था।

कई बार शिकायत के बाद भी जब ठेका नहीं हटा, तो महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। दीपावली के बाद शराब और शराबियों के खिलाफ भड़के इस गुस्से के तहत गांव की दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर 'सिंघम' अवतार में सीधे ठेके पर पहुंच गईं।

शराब और बीयर की बोतलें की नष्ट

उन्होंने वहां मौजूद सेल्समैन को खदेड़ दिया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गईं। गुस्साई महिलाओं ने दुकान के अंदर रखी शराब और बीयर की पेटियों को घसीटकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिलाओं ने लाठियों और पैरों से कुचलकर सैकड़ों बोतलों और शराब के पव्वों को नष्ट कर दिया। सड़क पर कांच के टुकड़ों के साथ चारों तरफ शराब बहने लगी।

दुम दबाकर भागे पियक्कड़ और राहगीर

महिलाओं के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद पियक्कड़ और राहगीर दुम दबाकर भाग खड़े हुए। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर इस जगह दोबारा ठेका नहीं खुलने देंगी।

Tiger Shroff News: गोलीबारी के बाद बॉलीवुड के सितारों पर मंडराया खतरा, भीड़ से दूर रहने की क्यों दी गई हिदायत?

ठेका संचालक की शिकायत पर FIR दर्ज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरह लाठियां बरसाकर शराब नष्ट कर रही है इधर, ठेका संचालक को इस हंगामे के कारण लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उसकी शिकायत पर सुरसा थाना पुलिस ने तोड़फोड़ और मारपीट की धाराओं में नामजद व अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

UP Assembly Election 2027: प्रियंका, राहुल और अखिलेश; क्या मिलकर बदलेंगे चुनावी समीकरण?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है, वायरल वीडियो के आधार पर महिलाओं को चिन्हित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Hardoi

Published :  10 November 2026, 11:15 PM IST

Advertisement