UP Assembly Election 2027: प्रियंका, राहुल और अखिलेश; क्या मिलकर बदलेंगे चुनावी समीकरण?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात अभी से सजने लगी है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव के गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। लेकिन क्या 100, 180 या 200 सीटों का गणित गठबंधन की राह आसान करेगा या मुश्किल?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 November 2026, 9:36 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजना अभी बाकी है, लेकिन सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने यूपी की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यानी अब यूपी में कांग्रेस की चुनावी कमान प्रियंका गांधी के हाथों में होगी। दूसरी तरफ, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ के स्टूडियो में इस राजनीतिक हलचल पर गहन चर्चा की गई। शो का संचालन स्टूडियो से सुभाष रतूड़ी (एग्जीक्यूटिव एडिटर), प्रतिभा यादव (राजनीतिक विश्लेषक) ने किया। इस दौरान प्रतापगढ़ से संदीप ओझा, रायबरेली से रविन्द्र सिंह, सुल्तानपुर से दर्शन कुमार साहू और कन्नौज से दिलीप कश्यप की रिपोर्टिंग के जरिए पूरे घटनाक्रम के सियासी नफे-नुकसान का आंकलन किया गया। आने वाले दिनों में यह दलबदल चुनाव के नतीजों को कितना प्रभावित करेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पूरी चर्चा को आप यहां वीडियो में देख सकते हैं।

UP Assembly Election 2027: क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाएंगी? राहुल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की पटकथा लगभग तैयार मानी जा रही है, लेकिन असली सवाल सीटों के बंटवारे का है। आखिर गठबंधन में बड़ा भाई कौन बनेगा? क्या अखिलेश यादव कांग्रेस को उसकी मांग के मुताबिक सीटें देंगे या कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दबाव बनाएगी? चर्चा 100, 180 और 200 सीटों के दावों तक पहुंच रही है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगाने की कोशिश और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सपा की कथित नाराजगी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। तो क्या प्रियंका, राहुल और अखिलेश मिलकर 2027 का सियासी समीकरण बनाएंगे या सीटों का गणित ही गठबंधन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बनेगा? आज की डिबेट में करेंगे हर पहलू का विश्लेषण।

Location :  Lucknow

Published :  10 November 2026, 9:36 PM IST

Related News

Advertisement