हरदोई में खौफनाक मंजर, सुबह वृद्धा की हालत देख दहल उठा गांव

रात के सन्नाटे में हुई एक खौफनाक घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। घर के बाहर सो रही 70 वर्षीय वृद्धा पर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है, वहीं वन विभाग और पुलिस जंगली जानवर की तलाश में जुटे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 September 2026, 5:43 AM IST
google-preferred

Hardoi: जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में घर के बाहर चारपाई पर सो रही 70 वर्षीय वृद्धा पर किसी खूंखार वन्यजीव ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। सुबह बेटे ने दरवाजा खोला तो मां का लहूलुहान शव देखकर उसके होश उड़ गए। महिला के गले का मांस गायब था और एक जबड़ा भी नहीं मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक वृद्धा की फाइल फोटो

रात में घर के बाहर सो रही थी वृद्ध महिला

मामला भीखपुर ऐमा गांव का है। यहां छेदाना पत्नी स्व. छेड़ई रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला के गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। घटनास्थल के आसपास पगमार्क भी मिले हैं। वन विभाग की शुरुआती जांच में किसी हिंसक वन्यजीव के हमले की आशंका जताई गई है।

मृतका के शोकाकुल परिजन

हरदोई में हैवान बने पति ने गर्भवती पत्नी की डंडों से पीटकर हत्या, कोख में पल रहे बच्चे पर भी नहीं आया तरस

वन विभाग की टीम कर रही कॉम्बिंग

वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह जादौन ने बताया कि पगमार्क के आधार पर भेड़िया, सियार या लकड़बग्घे की संभावना हो सकती है। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में कॉम्बिंग कर रही है और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं ग्रामीण गोमती नदी के तटीय इलाकों में पहले तेंदुआ और चीता देखे जाने का दावा कर रहे हैं।

हरदोई में हैवान बने पति ने गर्भवती पत्नी की डंडों से पीटकर हत्या, कोख में पल रहे बच्चे पर भी नहीं आया तरस

वन विभाग ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Hardoi

Published :  12 September 2026, 5:40 AM IST

Advertisement