रुद्रपुर तहसील में नए एसडीएम न्यायिक ने संभाला कार्यभार, अधिवक्ताओं से मांगा सहयोग

देवरिया की रुद्रपुर तहसील में बुधवार को नए एसडीएम न्यायिक के रूप में विकास कुमार वर्मा ने जिम्मेदारी संभाल ली है। एसडीएम न्यायिक का पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ परिचय समारोह में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 October 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Deoria: रुद्रपुर तहसील में विकास कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद बुधवार दोपहर तहसील सभागार में बार एसोसिएशन रुद्रपुर के अधिवक्ताओं के साथ परिचय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्यों से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।

अधिवक्ताओं से मांगा सहयोग

एसडीएम न्यायिक विकास कुमार वर्मा ने कहा कि मुकदमों का निस्तारण नियमानुसार और कानून सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक मामलों में निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण रहेगा।

विकास कुमार वर्मा मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के निवासी हैं। वह पीसीएस अधिकारी हैं और इससे पहले रामपुर जनपद में कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण दो दिन पहले ही देवरिया जनपद के लिए हुआ था। इसके बाद उन्होंने रुद्रपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी संभाली।

देवरिया : साइबर ठगी में गंवाए 8.80 लाख रुपये, पुलिस ने खाते में वापस कराए 5.40 लाख; बाकी रकम की तलाश जारी

अधिवक्ता रहे मौजूद

परिचय समारोह में तहसीलदार (न्यायिक) राकेश कुमार शुक्ला, बार संघ अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय और महामंत्री विनोद कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वशिष्ठ कुमार पांडेय, रमेश मणि, परशुराम मिश्र, राजेश्वरी मिश्रा, प्रमोद सिंह, असफाक अहमद, सुधांशु मौलि ओझा, नागेंद्र राव, सत्य प्रकाश गुप्ता, शशिभूषण, कृष्णमूर्ति, गोपीनाथ, अजीत त्रिपाठी, बीना शर्मा, पंकज शुक्ला, विकास और निलेश समेत अन्य अधिवक्ता शामिल हुए।

देवरिया में गुड़िया हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी हत्या; छह गिरफ्तार

नए एसडीएम न्यायिक के पदभार ग्रहण करने के साथ ही रुद्रपुर तहसील में न्यायिक कार्यों के संचालन और मुकदमों के निस्तारण को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Location :  Deoria

Published :  28 October 2026, 4:44 PM IST

Advertisement