महिलाओं की जिद के आगे शराबियों के छूटे पसीने, रात 10 बजे तक ठेके पर डटी रहीं, एक भी बूंद शराब नहीं बिकने दी
आगरा के आलोक नगर में रिहायशी इलाके के बीच खुले शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने भाजपा पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में रात 10 बजे तक धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान शराब की एक भी बोतल नहीं बिकने दी गई। स्थानीय लोगों ने ठेका बंद करने या दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की, जबकि आबकारी विभाग ने कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।