Maharajganj: मदरहुड हॉस्पिटल केस में नया मोड़, जांच रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सच
सोनौली स्थित मदरहुड हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। परिजनों के आरोपों के बीच अब पूरे प्रकरण की जांच सीएमओ को सौंप दी गई है। जांच में ऑपरेशन प्रक्रिया, इलाज और संबंधित चिकित्सकीय कर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।