होली, ईद पर शांति का संकल्प: कोठीभार थाना में पीस कमेटी की अहम बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोठीभार थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों ने डीजे, तेज रफ्तार और यातायात नियमों को लेकर सख्त निर्देश दिए तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।