हिंदी
UP News Live
Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर जिले की ताजा खबरों और बड़ी हलचलों से जुड़े रहने के लिए अब आपको अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ लेकर आया है उत्तर प्रदेश का खास लाइव ब्लॉग, जहां प्रदेश के सभी जिलों की हर अहम खबर आपको एक ही जगह मिलेगी।
इस लाइव ब्लॉग में राजनीति से लेकर अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम, सरकारी योजनाओं और स्थानीय घटनाओं तक की हर बड़ी अपडेट लगातार दी जाएगी। लखनऊ से लेकर गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ और प्रदेश के छोटे-बड़े जिलों की खबरें यहां पढ़ने को मिलेंगी।
दिनभर की ब्रेकिंग न्यूज, बड़े राजनीतिक बयान, प्रशासनिक फैसले, सरकारी आदेश और आम जनता से जुड़ी जरूरी खबरों को इस ब्लॉग में अपडेट किया जाएगा। यानी उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है और किस जिले में क्या बड़ी घटना हुई, इसकी पूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए। खबरें लगातार अपडेट होती रहेंगी।
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई है। पीलीभीत में मतदाता सूची में अनियमितताओं के मामले में फंसे दो एसडीएम का तबादला कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार ने कुल 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के काम में लापरवाही, गलतियों और लंबित मामलों के लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को मतदाता सूची की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का संदेश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की तारीफ की। साथ ही संकेत दिया कि भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ सकती है। शाह ने बूथ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में सपा और अखिलेश यादव को लेकर भी राजनीतिक संदेश दिया गया।
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी वीरेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री के 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 65 वर्षीय रफीक उर्फ बाबा की दूसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। पहली पत्नी की मौत के करीब 14 महीने बाद उन्होंने 20 वर्षीय युवती से निकाह किया। गुरुवार को धूमधाम से बारात निकली और जमकर आतिशबाजी हुई। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रफीक बाबा के मुताबिक, उन्होंने अकेलेपन को दूर करने और जीवन के बाकी दिन साथ बिताने के लिए दूसरी शादी की है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
Location : Lucknow
Published : 31 October 2026, 8:11 AM IST