‘सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं…’, गोरखपुर में अफसरों को CM योगी की सख्त हिदायत
गोरखपुर से सीएम योगी का हरित संदेश! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भगवानपुर टोल प्लाजा लिंक एक्सप्रेसवे परिसर में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने बरगद, पीपल और नीम के पौधे रोपकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील की। गोरखपुर जिले में इस वर्ष 55.28 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।