हिंदी
चोरी का खुलासा फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना सोरों पुलिस ने चोरी की वारदात में वांछित चल रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत की चोरी की गई ज्वैलरी और 5200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना सोरों क्षेत्र के मोहल्ला रामसिंहपुरा निवासी सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप ने 30 अक्तूबर को पुलिस को सूचना दी थी कि 28/29 अक्तूबर की रात उनका पूरा परिवार नगरिया स्थित अपने मकान पर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर अंदर रखे सभी जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सोरों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
चोरी का खुलासा फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस को निर्देश दिए थे। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
शनिवार 31 अक्तूबर को थाना सोरों पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बा सोरों के मेला ग्राउंड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनी जाटव पुत्र राममूर्ति और शिवम उर्फ भूरा पुत्र बिजेंद्र निवासी बदरिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी और 5200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो जोड़ी छोटी कान की बालियां, एक सोने का मिनी लॉकेट, चांदी की एक जोड़ी रेशम पट्टी, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की एक माला और 5200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद ज्वैलरी की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
गोरखपुर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ शख्स, खाते से उड़ाई पूरी रकम
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सनी जाटव का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना सोरों और कासगंज जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2026 तक के मामले शामिल हैं। वर्तमान चोरी की घटना का मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी शिवम उर्फ भूरा के खिलाफ फिलहाल थाना सोरों में चोरी की इसी घटना से संबंधित मुकदमा संख्या 415/26 धारा 331(4) और 305 बीएनएस दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर; दो युवक गंभीर घायल
चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सोरों के लोकेश भाटी, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार तथा आरक्षी रूपेश कुमार, विकास आर्य और प्रशांत शर्मा शामिल रहे।
Location : कासगंज
Published : 31 October 2026, 4:40 PM IST
Topics : crime news Latest News UP Police