गोरखपुर: महिला और जेठानी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे, खुरपा और चाकू से किया था ये हाल

चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला भण्डारो में महिला और उसकी जेठानी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur:  चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला भण्डारो में महिला और उसकी जेठानी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए दोनों महिलाओं को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे, खुरपा और चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की जेठानी को गंभीर चोटें आईं। मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

जान से मारने की नीयत

पुलिस के मुताबिक, घटना 30 अक्टूबर 2026 की है। परमेश्वरपुर टोला भण्डारो निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय इन्द्रजीत ने वादिनी और उसकी जेठानी के साथ विवाद के दौरान गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से दोनों महिलाओं पर लाठी-डंडे, खुरपा और चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर चिलुआताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 774/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया।

अपराधियों की गिरफ्तारी

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में गठित टीम ने उपनिरीक्षक रॉकी कुमार जायसवाल की अगुवाई में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चा पैदा होने के बाद महिला बोली- अब मुझे पति के साथ मजा नहीं आता, देवर से करनी है शादी, पढ़ें अजीबोगरीब मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ चिलुआताल थाने में वर्ष 2026 में ही एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 607/2026 भी दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मामला पंजीकृत है।

रिश्ता टूटा तो रेप का केस? सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- आपसी सहमति से बने संबंध को बाद में अपराध नहीं मान सकते

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रॉकी कुमार जायसवाल, कांस्टेबल कमलेश कुमार, अभिषेक यादव और वीर बहादुर सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  गोरखपुर

Published :  30 October 2026, 7:50 PM IST

Advertisement