गुरु रविदास जयंती पर सहारनपुर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा, इस्तीफे से लेकर चुनाव तक पर दिया बड़ा बयान

उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सहारनपुर में अपने इस्तीफे और राजनीतिक भविष्य पर बयान दिया। उन्होंने विपक्ष को इस्तीफे की वजह बताते हुए जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 30 October 2026, 7:29 PM IST
google-preferred

सहारनपुर : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ के इस्तीफे और आगामी राजनीतिक कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जहां रेलवे स्टेशन पर धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई दिया। वहीं कार्यक्रम के बाद विधायक ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे विपक्ष के रवैये को जिम्मेदार ठहराया और साफ कहा कि अब वह जन निर्माण पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ेंगे।

गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं की ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा उर्फ काऊ भी पहुंचे। उन्होंने परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी (बनारस) जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ट्रेन के माध्यम से करीब ढाई से तीन हजार श्रद्धालु वाराणसी के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं का मकसद गुरु रविदास की जन्मस्थली के दर्शन करने के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना है। ट्रेन के रवाना होने के दौरान रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने।

umesh sharma

विशेष ट्रेन को हरी झंडी

इस्तीफे के पीछे विपक्ष को बताया जिम्मेदार

कार्यक्रम के बाद विधायक उमेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के रवैये से निराश होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। उनका कहना था कि उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाने के लिए यह कदम उठाया।

उमेश शर्मा के मुताबिक, जब भी विपक्ष को किसी मुद्दे पर संघर्ष करने की जरूरत पड़ी, उन्होंने उसका साथ दिया। विपक्ष ने सदन में किसी विषय को लेकर रातभर धरना दिया या विरोध प्रदर्शन किया तो वह भी उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जब भी किसी मुद्दे पर लड़ाई लड़ी, उन्होंने पूरी मजबूती से उसका समर्थन किया।

दीपावली पर मिला बेरोजगारी का जख्म! सहारनपुर की दया शुगर मिल अचानक बंद, 300 से अधिक मजदूरों का प्रदर्शन

हालांकि, जब हरिद्वार जनपद के किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात आई तो विपक्ष ने उनका अपेक्षित साथ नहीं दिया। विधायक ने इसी रवैये को अपने इस्तीफे की प्रमुख वजह बताया।

किसानों और आम लोगों के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा

उमेश शर्मा ने बातचीत के दौरान हरिद्वार के कई स्थानीय मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान और आम लोग लंबे समय से अलग-अलग समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन इन मुद्दों पर विपक्ष की ओर से वैसा सहयोग नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

उन्होंने आपदा से प्रभावित किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज लगाए जाने, बिजली के मीटरों और ट्यूबवेल के कनेक्शन काटे जाने जैसी समस्याओं का भी जिक्र किया। विधायक ने इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े मामलों को भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

जन निर्माण पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान

अपने आगामी राजनीतिक कदम को लेकर उमेश शर्मा ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि अब वह जन निर्माण पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस पार्टी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने किया है।

Location :  Saharanpur

Published :  30 October 2026, 7:29 PM IST

Advertisement