दाऊजी मेला आने वालों के लिए खास मौका! एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया।

Updated : 30 October 2026, 8:06 PM IST
google-preferred

हाथरस: दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी और जिला विकास अधिकारी पीएन यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को यह शिविर आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के लिए निर्धारित स्थान, आमजन के आवागमन, बैठने और वाहन पार्किंग की व्यवस्थाएं देखीं। दाऊजी महाराज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत को यातायात सुचारू रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निःशुल्क कानूनी सहायता के साथ सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

शिविर का उद्देश्य गरीब, वंचित, असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। यहां निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता और परामर्श सेवाओं की सुविधा भी मिलेगी।

Jhansi News: झांसी में ज्ञापन देने पहुंचे थे अधिवक्ता, वीडियो बनाने को लेकर पुलिसकर्मी से बवाल

शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत और नगर निकाय समेत 25 विभागों के 36 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, क्षतिपूर्ति योजना, चिकित्सा सहायता, आयुष्मान भारत योजना, मनरेगा जॉब कार्ड व भुगतान संबंधी समस्याओं और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लेने की सुविधा भी होगी।

गुरु रविदास जयंती पर सहारनपुर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा, इस्तीफे से लेकर चुनाव तक पर दिया बड़ा बयान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने पात्र लोगों से अपील की है कि वे एक नवंबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Location :  हाथरस

Published :  30 October 2026, 8:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement