हिंदी
वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास कथित तौर पर किन्नरों के भेष में मौजूद कुछ लोगों द्वारा राहगीर और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भदोही जिले के एक गांव के रहने वाले अंकित सिंह 26 अक्टूबर को हमीरपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर-सागर हाइवे स्थित टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि किन्नरों के भेष में मौजूद ये लोग उनसे रुपये मांगने लगे। अंकित ने जब रुपये देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ अभद्रता की गई।
पुलिसकर्मियों से अभद्रता (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Kanpur News: एक-दो नहीं, 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी का खेल! कानपुर के अंकित के लैपटॉप से खुला राज
घटना से परेशान अंकित ने पुलिस की 112 पर सूचना दी। शिकायत मिलने पर पीआरवी में तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाने व शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान विवाद करने वाले लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
हाईवे पर वसूली (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
कानपुर के शास्त्री भवन में धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठन ने किया हंगामा
एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी के साथ किन्नरों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा संबंधित पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त कर प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Location : Kanpur
Published : 31 October 2026, 3:51 PM IST