Accident in UP: यमराज बनकर खड़े ट्रक ने छीन ली दो जिंदगियां, मिर्जापुर के हादसे ने उड़ाये सबके होश

मिर्जापुर के लहुरियादह नेशनल हाईवे पर वाराणसी से लौट रही आर्टिका कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 28 June 2026, 4:31 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में लहुरियादह के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वाराणसी से पूजा-पाठ कर लौट रही एक आर्टिका कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

पुलिस के अनुसार, वाराणसी से मध्य प्रदेश लौट रहा परिवार मिर्जापुर-हनुमना हाईवे पर लहुरियादह गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक (UP67 AT 0054) में तेज रफ्तार आर्टिका कार (MP21 ZD 7405) पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Mirzapur: मिर्जापुर में अचानक उठी भीषण आग की लपटें, विकराल रूप देख भागे लोग; जानिये क्या हुआ फिर

पति-पत्नी की मौके पर मौत

हादसे में विकास ताम्रकार (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सोनम ताम्रकार (31 वर्ष) निवासी ग्राम बरही, थाना बरही, जिला कटनी (मध्य प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चालक हिमांशु ताम्रकार (27 वर्ष) निवासी उचेहरा, जिला सतना (मध्य प्रदेश) समेत हीरालाल (23 वर्ष), सश्रम (17 वर्ष), राधा, शिवांश (4 वर्ष) और रूद्र (2 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और ड्रमण्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mirzapur News: शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई किशोरी, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  28 June 2026, 4:31 PM IST

Advertisement