हिंदी
मैनपुरी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार (Img: AI Image)
Mainpuri: रिश्तों की डोर जब उलझती है तो उसका असर सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां अपने पति और परिवार को छोड़कर ममिया ससुर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। थाने में पति हाथ जोड़कर उसे घर लौटने के लिए मनाता रहा, बच्चे मां के सामने रोते-बिलखते रहे, लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। उसने साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
यह घटना मैनपुरी के सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। खबरों के अनुसार, महिला के पति ने 15 अगस्त को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का अपने पति के मामा के साथ प्रेम संबंध है। आखिरकार पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला और दोनों को पुलिस स्टेशन ले आई।
Murder in Mainpuri: दिवाली की खुशियों के बीच मातम, युवक की निर्मम हत्या
पुलिस स्टेशन का माहौल तब बेहद भावुक हो गया, जब पति अपने बच्चों के साथ वहां पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से घर वापस लौटने की गुहार लगाई, वहीं अपनी मां को देखकर बच्चे रोने लगे और उससे वापस चलने की विनती करने लगे।
हालांकि, पति की विनती और बच्चों के आंसुओं का महिला पर कोई असर नहीं हुआ। उसने अपने परिवार के पास लौटने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई। पुलिस और परिवार वालों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रही।
सब-इंस्पेक्टर मोनिका चौधरी ने महिला को SDM कोर्ट में पेश किया। भोगांव के सर्कल ऑफिसर (CO) रामकृष्ण द्विवेदी के अनुसार, अब कोर्ट के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों, जिम्मेदारियों और बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Mainpuri
Published : 7 November 2026, 4:06 PM IST