MLC चुनाव में मैनपुरी के किशनी में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, बदसलूकी का आरोप

उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के बीच मैनपुरी के किशनी ब्लॉक में सियासी माहौल गरमा गया। शुक्रवार को मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सपा के चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 October 2026, 1:15 AM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद के किशनी ब्लॉक में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सपा के चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता विकास खंड परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपा विधायक बृजेश कठेरिया समेत कई नेता ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही मतदान प्रक्रिया से जुड़ी पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया।

सपा ने लगाया आरोप

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मतदान केंद्र पर सपा चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की।

यह खबर फैलते ही विकास खंड परिसर में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद किशनी थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने स्थिति को देखते हुए मुख्य द्वार बंद करा दिया।

सपा विधायक बृजेश कठेरिया धरने पर बैठे

इस दौरान सपा विधायक बृजेश कठेरिया समेत कई सपा नेता ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम नवनीता राय ने सपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने उन्हें गलत वोटिंग नहीं होने देने का भरोसा दिलाया।

मैनपुरी में मतदाता पहुंचा तो पता चला पहले ही पड़ चुका है वोट! कैबिनेट मंत्री बोले- गड़बड़ी हुई है तो चैलेंज वोट डालें

डीएम और एसपी पहुंचे किशनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी दोपहर 3:40 बजे दोबारा किशनी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया गया।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पुलिस हिरासत में, छात्रों से मिलने पहुंचे थे जामिया

सपा चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने बताया कि वह इस मामले से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

Location :  Mainpuri

Published :  24 October 2026, 1:14 AM IST

Related News

Advertisement