क्या आपका जिला भी है खतरे में? मैनपुरी में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मैनपुरी में 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका मिलकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।