

रामनगर में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख सहित विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। दोनों ही जीत का दावा किया है। दोनों ही खेमे एक दूसरे पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं।
रामनगर विकासखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
नैनीताल: भाजपा विधायक के पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट ने रामनगर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार रामनगर विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर विकासखंड के अंतर्गत 31 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा की तरफ से ब्लॉक प्रमुख पद पर हंसी जलाल ने दावेदारी की है तो निर्दलीय के तौर पर मंजू नेगी ने अपनी दावेदारी पेश की।
नैनीताल: भाजपा विधायक के पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट ने रामनगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लगाया धांधली का आरोप
➡️विकासखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन
➡️पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे
➡️भाजपा समर्थित हंसी जलाल और निर्दलीय उम्मीदवार मंजू नेगी आमने-सामने
➡️पुलिस प्रशासन… pic.twitter.com/gMKMsE4u7C— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 14, 2025
बता दें चुनाव को लेकर हंगामा उस समय हुआ जब दोपहर 3:00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ जिसके कुछ देर बाद रामनगर के भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट के पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट ने पुलिस एवं प्रशासन पर चुनाव में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आज रामनगर में लोकतंत्र की हत्या की गई है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन शुरू से ही उन्हें चुनाव हराने की तैयारी में लगा हुआ था।
उन्होंने कहा कि आज मतगणना में उनके प्रत्याशी के एजेंट को मतगणना कक्ष में नहीं जाने दिया गया।
जिसका उन्होंने जोर ढंग से विरोध करते हुए विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा काटना शुरु करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े हैं। फिलहाल अभी मामला तनावपूर्ण बना हुआ है
भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट के पुत्र जगमोहन बिष्ट का साथ हंसी जलाल को मिल रहा है। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चर्चाएं थी कि जगमोहन बिष्ट अपनी पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अंत में जगमोहन के कहने पर ही हंसी जलाल को टिकट मिला है।
रामनगर में भीषण सड़क दुर्घटना; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, बेटे की हालत गंभीर
निर्दलीय प्रत्याशी मंजू नेगी ने ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि उनके पास 20 से अधिक बीडीसी सदस्यों का समर्थन है। संजय नेगी समेत कई बीडीसी सदस्य उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहे।