निजी स्कूलों की मनमानी पर कसी नकेल, अतिरिक्त शुल्क वसूली पर 17 संस्थानों को नोटिस
नैनीताल जिले में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की पहल के तहत जिला प्रशासन ने 17 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। महंगी किताबें थोपने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारी न देने जैसी अनियमितताओं की पुष्टि के बाद सीईओ ने 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए हैं।