Uttarakhand: रामनगर में गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा, दिया ये संदेश

पूरे देश और उत्तराखंड में 77 वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश में स्वदेश प्रेम का जज्बा देखा गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिल में जोश पैदा किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 January 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

Nainital: देश में 77वां गणतंत्रता दिवस सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया वहीं उत्तराखंड के रामनगर की नगरपालिका में भी गणतंत्रा दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने ध्वजारोहण के बाद सभी से कौमी एकता की मिसाल कायम रखने की अपील की।

बच्चों की प्रस्तुति से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर

जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी सरकारी कार्यालय में अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया गया। वहीं विभिन्न स्कूलों में भी ध्वजा रोहण के साथ ही बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले जांबाजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  नगर में नगर पालिका एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति नारों से गूंज उठा। इस दौरान कार्यक्रम स्थलों पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

Video: झांकियों और परेड में दिखी संस्कृति और आधुनिकता, युवाओं ने डाइनामाइट न्यूज़ से साझा किया उत्साह

नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया कौमी एकता का संदेश

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने सभी लोगों से रामनगर में कौमी एकता की मिसाल को कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामनगर का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उनके द्वारा सभी जाति-धर्म को साथ लेकर पूरे शहर का पारदर्शिता के साथ विकास किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर  नगर पालिका परिषद में उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखने को लेकर ध्वजारोहण स्थल पर इस बार ऐपण की कलाकृति भी उकेरी गई जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

नगरपालिकाध्य ने दिया कौमी एकता का संदेश

इस मौके पर उनके द्वारा नगर पालिका में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर भी माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डाक विभाग में बड़ी भर्ती: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 में बंपर पदों पर नियुक्ति, जानें कैसे करें आवेदन?

नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने नगर के विकास में सहयोग देने के लिए पालिका के सभी सभासदों एवं पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के सभासद तनुज दुर्गापाल द्वारा किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 26 January 2026, 2:46 PM IST

Advertisement
Advertisement