हिंदी
New Delhi: दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2026 का उत्सव शानदार तरीके से मनाया गया। कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग और युवा झांकियों और परेड का आनंद लेने आए। युवाओं ने इस मौके पर देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपनी भावनाएं साझा कीं। कई युवाओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रति जिम्मेदारी याद दिलाता है।
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ‘वंदे मातरम्’ रचना के 150 साल पूरे होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने नृत्य और गीत के माध्यम से महान रचनाकार और कवि बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय को याद किया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ किया।
इस मौके पर छोटे बच्चों ने भी अपनी जुबानी गणतंत्र की कहानी साझा की। उनकी मासूमियत और देशप्रेम ने समारोह में उपस्थित लोगों के दिल को छू लिया। दर्शकों ने बच्चों के प्रयास की खूब सराहना की।
कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड और झांकियों ने विश्व के सामने भारत की ताकत, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक प्रगति को प्रदर्शित किया। युवा, बच्चे और सभी उपस्थित लोगों ने देशभक्ति की इस झलक का आनंद लिया और अपने स्वतंत्रता और संविधान पर गर्व महसूस किया।
Location : New Delhi
Published : 26 January 2026, 2:10 PM IST