एक पंचायत, 11 सरकारी अफसर! गोरखपुर के धुवहा गांव ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा पूरा इलाका
गोरखपुर के खजनी ब्लॉक स्थित धुवहा ग्राम पंचायत से 11 युवाओं का विभिन्न सरकारी विभागों में चयन हुआ है। सात युवक यूपी पुलिस, दो लेखपाल, एक सेना और एक शिक्षा विभाग में चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।