हिंदी
बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा
Rudraprayag: शीतकाल अवधि के दौरान केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। विषम मौसम और कड़ी ठंड के बावजूद जवानों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और समर्पण का परिचय देते हुए तिरंगा फहराया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और पूरे परिसर में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान की मर्यादा बनाए रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प दिलाया।
नए साल के दूसरे दिन केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ी मुश्किलें
कार्यक्रम के दौरान सम्मान का विशेष क्षण भी देखने को मिला। एसपी महोदय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए और उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की सराहना की। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और अधिक बढ़ा।
भव्य परेड बनी आकर्षण का केंद्र
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सभी कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस बल राष्ट्र की सुरक्षा और विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी जवानों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया।
पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध घिल्डियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों और चौकियों में थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने परिसरों में तिरंगा फहराया और पुलिस बल को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण गुलाबराय मैदान में आयोजित होने वाली भव्य पुलिस परेड रही। अनुशासित कदमताल और सुसज्जित टुकड़ियों ने राष्ट्र के गौरव और पुलिस बल की एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया। परेड ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
बर्फ नहीं, फिर भी आफत… केदारनाथ धाम में जमा पानी, ठंड से ठप पड़े निर्माण कार्य
रुद्रप्रयाग पुलिस और केदारनाथ धाम में तैनात जवानों ने यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। “सेवा, सुरक्षा और राष्ट्र के प्रति समर्पण” के संकल्प के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।
Location : Rudraprayag
Published : 26 January 2026, 3:49 PM IST