केदारनाथ धाम और जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस व ITBP जवानों ने 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। पुलिस लाइन रतूड़ा में ध्वजारोहण, सम्मान समारोह और गुलाबराय मैदान में भव्य पुलिस परेड आयोजित की गई।
रुद्रप्रयाग के गबनीगांव में आधी रात जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। फायर सर्विस, पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त कोशिश से आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने देर रात जिले में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया। 100 वाहनों और 250 व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारियाँ जुटाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान जारी रहेगा।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ दूसरे दिन भी चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 26 वाहनों के चालन काटे। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों का आभार प्रकट किया।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने सोलर प्लॉट लगाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने और गाली-गलौच कर धमकी देने के आरोपी सागर नारायण तिवारी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी को चमोली जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।
द्रप्रयाग पुलिस ने जिले में फ्लैग मार्च निकाला और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की। दिल्ली ब्लास्ट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान तेज किया और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।
भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस लाइन, थाने और चौकियों पर सामूहिक गायन के साथ जनमानस को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ा गया।
केदारनाथ धाम की यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सूरत के एक यात्री से दो लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य बिहार और उड़ीसा से गिरफ्तार किए गए हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने 5.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर अखिलेश बगवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है, और उसे पहले भी स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का अभियान जारी है।