हिंदी
देर रात पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान
Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए देर रात जिले में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर वाहनों व व्यक्तियों की करी निगरानी की। अभियान का उद्देश्य संदिग्धों की पहचान करना और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान प्रत्येक वाहन और व्यक्ति का सत्यापन किया गया।
जनपद पुलिस टीमों ने कुल 100 वाहनों की सघन चेकिंग की। इसी दौरान 250 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान और यात्रा संबंधी जानकारियाँ एकत्रित की गई। इस प्रक्रिया में पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल ध्यान दिया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
रुद्रप्रयाग में शॉकिंग हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, DDRF ने किया रेस्क्यू
जांच के दौरान पुलिस ने उन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। चालानी कार्रवाई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई, जिससे जिले में यातायात सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
रुद्रप्रयाग पुलिस
एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से रैंडम तरीके से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाना है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस तरह की आकस्मिक सघन जांच से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है।
पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
रुद्रप्रयाग पुलिस का यह आकस्मिक अभियान जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 100 वाहनों और 250 व्यक्तियों की जांच कर पुलिस ने अपनी सतर्कता और प्रभावी कार्यशैली का प्रदर्शन किया।
Location : Rudraprayag
Published : 17 December 2025, 10:05 AM IST