नशे की तस्करी पर सख्ती, रुद्रप्रयाग पुलिस ने फिर किया स्मैक तस्कर को गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 5.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर अखिलेश बगवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है, और उसे पहले भी स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का अभियान जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 September 2025, 5:56 PM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नशे की तस्करी पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 5 सितम्बर 2025 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक तस्कर को 5.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अखिलेश बगवाड़ी है, जो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक रोड का निवासी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

अखिलेश बगवाड़ी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा है। यह पहले भी स्मैक तस्करी के आरोप में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्ष 2024 में उसे 6.21 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था और उस पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। संबंधित न्यायालय ने उसे दंडित भी किया था। लेकिन, वह फिर से वही अपराध करने के लिए सक्रिय हो गया और अब फिर से 5.43 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

रुद्रप्रयाग में आपदा के बीच स्वास्थ्य विभाग की मुहिम, गर्भवती महिलाओं की कराई सुरक्षित डिलीवरी

पुलिस लोगों को कर रही है जागरूक

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद में "ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड" बनाने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों और जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निर्देशित किया है कि वे नशे और ड्रग्स के कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। इसके तहत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस निरंतर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक कर रही है और नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

5.43 ग्राम स्मैक बरामद

कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान अखिलेश बगवाड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा इस दौरान 5.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसके बाद उसे एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संबंधित थाना कोतवाली रुद्रप्रयाग पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश, गौरीकुंड NH पर भू-धंसाव से बड़ा हादसा, शटल पार्किंग धंसी, चारधाम यात्रा पर असर?

रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि नशे की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी रहेगा। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा, हमारी प्राथमिकता यह है कि इस देवभूमि को नशे से मुक्त किया जाए, और हम नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे डालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अखिलेश बगवाड़ी के खिलाफ केवल रुद्रप्रयाग जिले में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा, जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके द्वारा किए गए अपराधों में हत्या की कोशिश, बलात्कार, और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

Location : 
  • Rudraprayag

Published : 
  • 5 September 2025, 5:56 PM IST