रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार का फूंका पुतला

दिल्ली में एआई समिट में प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिंब की गिरफ्तारी के खिलाफ नैनीताल के रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 February 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Nainital: AI समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब की गिरफ्तारी के विरोध की चिंगारी अब उत्तराखंड तक फैल चुकी है। राज्य में धरने-प्रदर्शन शुरू होने लगे हैं। गुरुवार को राम नगर में विरोध-प्रदर्शन हुआ।

जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर केंद्र सरकार एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने आरोप लगाया कि समिट के दौरान सवाल पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवाओं के अपमान का आरोप

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सवालों का जवाब देने से पीछे हट रहे हैं और जो युवा सवाल पूछ रहा है तो उसे जेल में डालने की कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने युवाओं का अपमान किया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा

रिहाई की मांग

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने सरकार और दिल्ली पुलिस से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शीघ्र रिहा करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके अध्यक्ष की रिहाई नहीं होती तब तक देश का युवा सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। उत्तराखंड में भी निरंतर विरोध जारी रहेगा।

Nainital: पनियाली में बाघ के हमले में महिला की मौत, वन विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

क्या है कांग्रेस की रणनीति

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस विरोध का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है। पार्टी इन दिनों जनता के मुद्दों पर सख्त तेवर अपनाए हुए हैं।

उत्तराखंड में रूठे नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, जानिए क्या है पार्टी की नई रणनीति

हाल में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ मंच पर आकर यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि पार्टी में कहीं भी कोई मतभेद नहीं हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 26 February 2026, 3:18 PM IST

Advertisement
Advertisement