गोरखपुर: एक घंटे में पुलिस ने खोज निकाली चार वर्षीय मासूम बच्ची, परिजनों को सकुशल सौंपा

गोरखपुर : एक घंटे में पुलिस ने खोज निकाली चार वर्षीय मासूम, परिजनों से बिछड़ी बच्ची को सकुशल सौंपा। एक घंटे के भीतर मासूम को परिजनों से मिलाने वाली सिकरीगंज पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित पुलिसिंग की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Gorakhpur:  कस्बा सिकरीगंज में परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली। मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कस्बा सिकरीगंज में चार वर्षीय बच्ची अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गई। भीड़भाड़ वाले कस्बे में छोटी बच्ची के अकेले होने की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल बन गया। इसी दौरान पुलिस को बच्ची के परिजनों से बिछड़ने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकरीगंज की पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई और बच्ची के परिवार की तलाश शुरू कर दी।

स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने खोजा

पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बच्ची के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लगातार प्रयास और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को सामने रखा। खास बात यह रही कि बच्ची की कम उम्र को देखते हुए पुलिस ने मामले को प्राथमिकता दी और बिना देरी किए उसे उसके परिवार तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।

विधिक कार्यवाही की जारी

इस पूरी कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव, हेड कांस्टेबल रवि शंकर सिंह, महिला कांस्टेबल मालती मझवार तथा कांस्टेबल विश्लेंद्र कुमार शामिल रहे।पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक घंटे के भीतर मासूम को परिजनों से मिलाने वाली सिकरीगंज पुलिस की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित पुलिसिंग की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 November 2026, 7:55 PM IST

Advertisement