हिंदी
New Delhi: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाने वाले महामुकाबले को लेकर फैंस से प्लेयर और सभी दर्शकों में उत्सव का माहौल है। डाइनामाइट न्यूज की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर फैन से बात की। देखिये पाकिस्तान टीम को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का क्या संदेश है।
दिल्ली के लोगों से सुनिए क्या कुछ कहना है उनका महामुकाबले को लेकर और पाकिस्तान की टीम को लेकर। इस मुक़ाबले को लेकर तमाम तरह केअपडेट्स भी अब लगातार सामने आ रहें है। पिच की बात की जाए तो श्रीलंका के ही पू्र्व स्पीनर मैंडिस ने भारतीय टीम को आगाह किया है और कहा है कि पाकिस्तान के स्पीनर इस मैच में एक्स फैक्टर के तौर पर साबित हो सकते हैं।
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर श्रीलंका पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने शनिवार को बताया कि मैच के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला उस समय हो रहा है, जब पिछले कुछ हफ्तों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश के समर्थन में मैच के बहिष्कार की घोषणा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कई दौर की बातचीत हुई।
Location : New Delhi
Published : 14 February 2026, 7:31 PM IST
Topics : Colombo Cricket News Ind vs Pak t20 world cup 2026