रिंकू सिंह की शादी में किसे मिला न्योता और कौन रहेगा दूर? 50-60 मेहमानों की लिस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 दिसंबर को लखनऊ में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। अलीगढ़ से रिंकू सिंह की बरात जाएगी, जिसमें करीब 50 से 60 खास मेहमान शामिल होंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 November 2026, 5:18 PM IST
google-preferred

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों का विवाह समारोह चार दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होगा। रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचेगी। बरात में परिवार के लोगों के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार और खास मित्र शामिल होंगे। इसके लिए करीब 50 से 60 लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

बरात में कौन-कौन होगा शामिल?

रिंकू सिंह के परिवार के मुताबिक, बरात में जाने वाले मेहमानों के नामों पर चर्चा चल रही है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खास रिश्तेदार और करीबी लोग इस यादगार मौके पर रिंकू के साथ लखनऊ जाएंगे।

वहीं, शादी की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह सोमवार दोपहर कतर के लिए रवाना हो गए। उन्हें भारत ए क्रिकेट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। दिवाली के मौके पर वह अपने घर आए थे। इस दौरान कई स्थानों पर उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया था।

दिल्ली-NCR में सांस लेना होगा और मुश्किल? 15 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं, जानें कितना बिगड़ेगा प्रदूषण

रिंकू की मां ने खरीदी खास साड़ी

घर में शादी की तैयारियां शुरू होने के साथ ही रिंकू सिंह की मां भी खरीदारी में जुट गई हैं। उन्होंने होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए पीले रंग की खूबसूरत साड़ी खरीदी है। खरीदारी के समय उनके साथ रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी मौजूद थीं। परिवार ने बच्चों के लिए भी नए कपड़े खरीदे हैं।

कई बार टली शादी की तारीख

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी तक पहुंचने का सफर भी कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है। जून 2025 में दोनों की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में शादी होने की चर्चा थी लेकिन क्रिकेट कार्यक्रमों की वजह से तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।

इसके बाद फरवरी 2026 में विवाह की संभावना जताई गई थी। हालांकि, 27 फरवरी 2026 को रिंकू सिंह के पिता खानचंद का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद शादी का कार्यक्रम एक बार फिर टाल दिया गया। 

Location :  New Delhi

Published :  10 November 2026, 5:18 PM IST

Advertisement