क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज लखनऊ में मिलेगा रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र, निभाएंगे ये अहम प्रशासनिक भूमिका
क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाया जा रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान 14 अन्य खिलाड़ियों को भी सरकारी पद दिए जाएंगे, जिससे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।