हिंदी
कानपुर में थार हादसे के बाद बड़ा सवाल
Kanpur: यूपी के कानपुर में दीपावली से एक दिन पहले शनिवार की शाम को तेज रफ्तार थार ने 60 साल के स्कूटी सवार वृद्ध को रौंद दिया था। थार चला रही आरोपित युवती को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। पर्याप्त साक्ष्य व तथ्यों की कमी के चलते कोर्ट ने युवती को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया था। वहीं मृतक के बेटे ने युवती को जमानत मिलने पर सवाल उठाए हैं, और निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में जब पुलिस ने आरोपित युवती को पेश किया गया, तो पर्याप्त साक्ष्य व तथ्य नहीं मिले। कोर्ट का मानना है बिना साक्ष्यों व तथ्यों के गिरफ्तारी की गई है। पुलिस द्वारा मांगी गई न्यायिक रिमांड को भी खारिज कर दिया। विवेचक ने गिरफ्तारी का आधार व कारण स्पष्ट नहीं किया है। जिसके बाद कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ 25 हज़ार के व्यक्तिगत बांड पर युवती को रिहा कर दिया।
दरअसल 7 नवंबर को दिवाली के एक दिन पहले की शाम को कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास-विकास 3 के पास तेज रफ्तार थार ने एलआईसी एजेंट पनकी स्वराजनगर निवासी 60 वर्षीय संतोष सिंह चौहान को रौंद दिया था जिसमें उनकी मौत हो गयी थी।
FASTag को लेकर हुआ विवाद, फिर परिवार पर बरसाए डंडे और बूम बैरियर; NHAI ने ठोका 15 लाख का जुर्माना
संतोष सिंह चौहान स्कूटी से जा रहे थे, इसी दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। करीब 20 से 30 मीटर घसीटते हुए एक मकान में जा घुसी। जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी।
थार गाड़ी युवती चला रही थी जिसका नाम गीत सचान है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवती गीत इटली में पढ़ाई कर रही है, वह दिवाली मनाने घर आई थी।
कोर्ट से रिहा हुई थार हादसे की आरोपी युवती
बीते दिनों पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवती को गिरफ्तार कर पेश किया, जहां पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण उसे शर्तो के साथ निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, विवेचना प्रचलित है और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर मृतक के बेटे राहुल ने आरोपित युवती को मिली जमानत के बाद गम्भीर सवाल उठाए हैं। राहुल का आरोप है कि घटना के दिन बिना बताए पिता जी के शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मर्चरी में शव को ढूढना पड़ा। अगले दिन फोन और वालेट पुलिस ने दिया जो कि बिल्कुल ठीक है। परिजनों ने इस मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Location : Kanpur
Published : 11 November 2026, 5:54 AM IST