Viral Video: सुबह 4:30 बजे साइकिल लेकर बेटी को परीक्षा केंद्र छोड़ने निकले पिता, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

UPSSSC PET परीक्षा देने जा रही नैमिषा कश्यप को सुबह 4:30 बजे साइकिल से परीक्षा केंद्र छोड़ने निकले पिता। बेटी ने इस खूबसूरत पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को भावुक कर रहा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 November 2026, 5:43 PM IST
google-preferred

New Delhi: जैसा कि कहां जाता है, पापा की लाडली एक बेटी होती है वो इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता सुबह के 4 बजे अपनी बेटी को एग्जाम सेंटर छोड़ने जाता है।

भले ही पिता के लिए और मां-बाप के लिए ये मामूली बात है, पर एक बेटी के लिए यह मामूली नहीं है। अगर हम एक बेटी की नजर से देखें तो उनके लिए यह एक बड़ा तोहफा है जो कोई नहीं दे सकता।

इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो खुद उस लड़की ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लड़की का नाम नैमिषा कश्यप है और उसने यह वीडियो सोशल मीडिया के हैंडल इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था। नैमिषा ने इस वीडियो का टाइटल 'मेरे सबसे बड़े सपोर्टर मेरे पाप' दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naimisha Kashyap (@naimisha_kashyap)

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में पानी बेचकर युवक ने दो घंटे में की 24 हजार रुपये की बिक्री, वीडियो वायरल

UPSSSC का एग्जाम देने जा रही थी लड़की

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नैमिषा चार दिन पहले 1 नवंबर 2026 को UPSSSC PET Exam देने जा रही थी और उसके पिता साइकिल में उसे एग्जाम सेंटर छोड़ने जा रहे थे। और ये सारा पल लड़की ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। जब यह वीडियो शूट हो रहा था तब सुबह के 4:30 बज रहे थे।

यानी की जब पूरा देश सो रहा था, तब एक पिता ने नींद को त्याग कर अपनी बेटी के करियर को अहमियत दी और उसे एग्जाम सेंटर पहुंचाया। जो एक माता-पिता ही कर सकते हैं। वहीं इस वीडियो नैमिषा कहती हैं कि मैं जा रही हूं एग्जाम देने और मेरे पापा मुझे चौराहे तक छोड़ने जा रहे हैं।

पति ने पत्नी को जंजीर से बांधा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

यूजर्स की प्रतिक्रिया

नैमिषा का ये वीडियो काफी वायरल हुआ, लोगों ने इस वीडियो को जमकर लाइकक और शेयर भी किया। बता दें कि इसक वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हुए। एक यूजर ने लिखा कि बिटिया पापा की मेहनत का ख्याल रखा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पिता सिर्फ एक पिता नहीं होते; वे अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने नैमिषा को परीक्षा में सफल होने के लिए दुआ दी।

Location :  New Delhi

Published :  5 November 2026, 5:43 PM IST

Related News

Advertisement