Fatehpur News: छत पर गए आचार्य पर बंदरों ने बोला हमला, बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरे

बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय आचार्य रामस्वरूप तिवारी बुधवार को अपने तीन मंजिल घर के छत में चढ़कर पानी की टंकी को देखने गए थे तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 13 November 2026, 4:06 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय आचार्य रामस्वरूप तिवारी बुधवार को अपने तीन मंजिल घर के छत में चढ़कर पानी की टंकी को देखने गए थे तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह रेलिंग की तरफ भागे तभी अनियंत्रित होकर मंदिर की ओर तीसर मंजिल से सीधे नीचे जमीन में जा गिरे जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Fatehpur News: ट्रिपल मर्डर के आरोपी मुन्नू सिंह पर फिर चला प्रशासन का डंडा, पत्नी के नाम की 35 लाख की संपत्ति जब्त

प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया था

उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया था। परिजन निजी एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ लेकर जा रहे थे लेकिन पीजीआई पहुंचने के पहले ही आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी ने दम तोड़ दिया। बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात को शव बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर में लाया गया। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे घर के बाहर मृतक रमाकांत तिवारी का शव रखा हुआ था।

ये भी पढ़ें: Fatehpur: त्योहारी वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस से भी हुई मारपीट; बीच चौराहे पर किया हंगामा

तीसरी मंजिल से सीधे जमीन में गिरे

परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। घर के बाहर भारी भीड़ थी। सभी लोग घटना पर दुःख जता रहे थे। मृतक के सबसे छोटे भाई होमगार्ड कंपनी कमांडर राजेश तिवारी ने बताया कि उनके बड़े भाई पंडित रमाकांत तिवारी आचार्य थे। वह बुधवार को घर की तीसरी मंजिल में पानी की टंकी देखने गए थे तभी बंदरों ने के लिया जिससे अनियंत्रित होकर वह सीधे जमीन में गिर गए और गंभीर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ लेकर जाया जा रहा था तभी रास्ते में नहीं रहे।

Location :  Fatehpur

Published :  13 November 2026, 4:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement