हिंदी
आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी (Img Source: X)
New Delhi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को धनशोधन (Money Laundering Case) के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल अंतरिम जमानत दी थी। प्रवर्वतन निदेशालय ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और आमज खान को अंतरिम जमानत दिये जाने का विरोध किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को जमानत दिये जाने के खिलाफ दायर ईडी की याचिका को स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम ने इस मामले पर सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमति दे दी है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाऊ वाली पीठ के समक्ष इस मामले को उठाया और इसमें जल्द सुनवाई की मांग की थी।
अपडेट जारी है
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 11:54 AM IST
Topics : Azam Khan Bail News ED News Supreme Court UP Politics