Deoghar: साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, एक झटके में ऐसे उड़ाई रकम

साइबर अपराध की दुनिया में ठग लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं। कभी APK फाइल डाउनलोड करवाकर तो कभी बैंक अधिकारी बनकर फर्जी कॉल के जरिए लोगों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों ने अब ठगी का नया तरीका अपनाया है। देवघर में सामने आ रहे इस नए साइबर फ्रॉड ने मोबाइल यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 2:46 PM IST
google-preferred

Deoghar: साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। APK फाइल और फर्जी कॉल के बाद अब E-BOZO ऐप के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। सस्ते पार्सल और कूरियर सेवा का लालच देकर लोगों के मोबाइल पर ऐसे संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं, जिनके जाल में फंसते ही बैंक खाते पर साइबर अपराधियों की नजर पहुंच जाती है। देवघर में सामने आ रही इन घटनाओं ने मोबाइल यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।

मोहनपुर में 30 हजार की चपत

जानकारी के अनुसार, हाल ही में मोहनपुर प्रखंड के एक व्यक्ति को E-BOZO ऐप से जुड़ा लिंक मिला था। सस्ती कूरियर सेवा के लालच में उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल अचानक ब्लैक हो गया। जब तक मोबाइल दोबारा सामान्य हुआ, तब तक खाते से करीब 30 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। इसी तरह की घटनाएं सारठ और सोनारायठाढ़ी प्रखंड में भी सामने आने की बात कही जा रही है।

E-BOZO ऐप के नाम पर बिछाया जाल

WhatsApp लिंक बन रहा ठगी का जरिया

साइबर अपराधी लोगों को WhatsApp और दूसरे डिजिटल माध्यमों से फर्जी लिंक भेजते हैं। आकर्षक ऑफर और कम कीमत पर पार्सल पहुंचाने का झांसा देकर संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे लिंक और ऐप मोबाइल की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। इसलिए बिना विश्वसनीयता जांचे किसी भी लिंक पर क्लिक करना या अनजान स्रोत से ऐप इंस्टॉल करना भारी पड़ सकता है।

देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि जिले में साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साइबर अपराधी लोगों को सस्ती पार्सल और कूरियर सेवा का प्रलोभन देकर E-BOZO जैसे ऐप डाउनलोड कराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर भरोसा न करें और बिना जांच-पड़ताल के कोई ऐप डाउनलोड नहीं करें।

दो वर्षों में 1500 साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों के दौरान जिले में करीब 1500 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कम उम्र के युवाओं की भी बड़ी संख्या बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में APK फाइल, डेटिंग ऐप, फर्जी लिंक, संदिग्ध ऐप और पार्सल-कूरियर सेवा के नाम पर ठगी के अलग-अलग तरीके सामने आए हैं।

Article 370 पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे सरदार पटेल का विजन, पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने बताई अनसुनी बात

अधिकारियों के नाम पर भी बनाया जा रहा दबाव

साइबर ठगी का तरीका केवल फर्जी लिंक तक सीमित नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधी कई बार जिले के बड़े अधिकारियों और डीसी-एसपी कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में किसी अधिकारी के नाम से आए संदेश या कॉल पर भी बिना सत्यापन भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस को 24 सीटें ही देगी सपा? अखिलेश यादव ने राहुल को भेजा ड्राफ्ट

लोगों से की ये अपील 

साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी अज्ञात स्रोत से APK या अन्य ऐप डाउनलोड न करें और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें और cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Location :  Deoghar

Published :  18 November 2026, 2:37 PM IST

Advertisement