देवघर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी सुरक्षा, विस्तारीकरण की भी तैयारी तेज; यात्रियों की राह होगी आसान
देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और नए एयरपोर्ट निदेशक राजेश कुमार की बैठक में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, मॉकड्रिल, अवैध निर्माण पर निगरानी और कुंडा मोड़ तक पुलिस गश्ती बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।