हिंदी
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में डीबी इंटर कॉलेज परिसर में मामूली कहासुनी हिंसक रूप ले गई। 18 वर्षीय अंकुश सिंह पर ईंट से हमला किया गया, जिसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
मतृक छात्र
Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित डीबी इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। 18 साल अंकुश सिंह, जो परीक्षा देने कॉलेज आए थे, पर ईंट से हमला किया गया। गंभीर चोट के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।
जानकारी के अनुसार, अंकुश सिंह पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी सरदार पटेल नगर, 25 फरवरी को कॉलेज में आयोजित परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिसर की पार्किंग में उनकी किसी बात को लेकर सत्यम कुमार गौड़ से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत में बहस हुई फिर देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
आरोप है कि गुस्से में आए सत्यम कुमार गौड़ ने पास पड़ी ईंट उठाकर अंकुश के सिर पर वार किया। गंभीर चोट लगते ही अंकुश जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। अचानक हुई इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों और शिक्षकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया। 26 फरवरी को इलाज के दौरान अंकुश की मौत हो गई।
शाहपुर पुलिस ने मामले में दर्ज की और भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
परिजन का आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी। स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।