दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता? महराजगंज में संदिग्ध हालात में जली महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खनूआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय उम्में साहिबा खातून, पत्नी राज, की जलने से मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।