Sonbhadra News: पन्नूगंज ब्लाइंड मर्डर का बड़ा खुलासा, पूछताछ में कबूला जुर्म

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान मंगरू नामक एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 11 February 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Sonbhadra News:  सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान मंगरू नामक एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के रूप में हुई थी, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी।
यह घटना पूरी तरह से ब्लाइंड थी, जिसमें शुरुआत में किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पा रही थी। पन्नूगंज थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही, मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले।

क्या है पूरी खबर?

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया सुरागों के आधार पर पुलिस ने विकास कुमार उर्फ विक्की (26) को गिरफ्तार किया। विकास मूल रूप से सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसका ससुराल पन्नूगंज थाना क्षेत्र में ही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी चोरी की कई वारदातें कर चुका है और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना वाली रात उसने मृतक मंगरू को कुछ पैसे गिनकर अपनी जेब में रखते हुए देखा था। रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच, विक्की ने मंगरू के पास जाकर पैसे छीनने का प्रयास किया।

आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी 

चोरी का जब मंगरू ने विरोध किया, तो विकास ने अपने पास रखे कांच के टुकड़े से उसके गले पर वार कर दिया और पैसे छीनकर भाग गया। इसी वार से मंगरू की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कांच का टुकड़ा, प्लास्टिक का झोला, जूते और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पन्नूगंज थाना पुलिस की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने चोरी की घटनाएं की हैं, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया, इसलिए उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। आरोपी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया था। इस सफल अनावरण के लिए पन्नूगंज थाना पुलिस को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

 

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 11 February 2026, 3:32 PM IST

Advertisement
Advertisement