हिंदी
मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक साजिद ने सऊदी अरब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह भारत में मौजूद अपनी पत्नी गुलअफशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक साजिद ने सऊदी अरब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह भारत में मौजूद अपनी पत्नी गुलअफशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान किसी मामूली विवाद के बाद नाराज होकर साजिद ने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गहरे सदमे में हैं।
परिजनों के अनुसार साजिद पहली बार 16 अगस्त 2025 को सऊदी अरब गया था, जहां वह फैमिली ड्राइविंग का काम करता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी यह पहली विदेश यात्रा ही आखिरी साबित होगी। 4 फरवरी को हुई इस घटना के बाद से परिवार लगातार सऊदी से शव भारत लाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है, लेकिन कानूनी औपचारिकताओं और दस्तावेजी कार्रवाई में देरी के कारण अब तक शव नहीं पहुंच सका है।
मुजफ्फरनगर में कर्ज से परेशान युवक बना लुटेरा। बहन की शादी का बहाना बनाकर सर्राफा बाजार की ज्वेलरी शॉप से लाखों की सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 150 CCTV कैमरे खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। #Muzaffarnagar #CrimeNews pic.twitter.com/WfLotvW1Fk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 11, 2026
साजिद की शादी वर्ष 2020 में बरला गांव निवासी गुलअफशा से हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। परिजनों का कहना है कि सऊदी अरब में किसी भी अप्राकृतिक मृत्यु के बाद कागजी प्रक्रिया काफी लंबी होती है, जिसके चलते शव आने में कई दिन लग जाते हैं। लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी तो परिवार अब साजिद का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही कराने पर विचार कर रहा है, क्योंकि वहां उसका छोटा भाई और ममेरा भाई मौजूद हैं।
मृतक के बड़े भाई मोहम्मद खालिद ने बताया कि आत्महत्या का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि घर में किसी तरह का बड़ा विवाद नहीं था और पति-पत्नी के बीच सामान्य बातचीत ही चल रही थी। घटना की जानकारी सबसे पहले साजिद की पत्नी को मिली, जिसके बाद परिजनों तक खबर पहुंची। खालिद ने बताया कि भारतीय दूतावास को भी ई-मेल के माध्यम से सूचना दे दी गई है, लेकिन स्थानीय कानूनी प्रक्रिया धीमी होने से देरी हो रही है।
इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजन अब अंतिम निर्णय और आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि साजिद को अंतिम विदाई दी जा सके।