महराजगंज प्रेमी हत्याकांड: परिवार ने शव घर पर रखा, गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की निर्मम हत्या के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। डॉग स्क्वायड प्रेम प्रसंग के एंगल तक पहुंची, तीन टीमें जांच में जुटीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

Maharajganj: महराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम वैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय प्रेमी आदित्य चौरसिया की नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को आदित्य का शव गांव के बाहर एक गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे आदित्य का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

परिवार का कहना है कि आदित्य की सुनियोजित तरीके से निर्मम हत्या की गई है और उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस और त्वरित कार्रवाई चाहिए।

परिजनों ने उठाई ये मांग

परिजनों ने यह भी मांग की है कि घटना के समय गायब हुआ आदित्य का मोबाइल फोन और जूता जल्द से जल्द बरामद किया जाए। उनका कहना है कि ये दोनों अहम साक्ष्य हैं, जिनसे हत्या की सच्चाई सामने आ सकती है। जब तक इनकी रिकवरी नहीं होती, परिवार दाह संस्कार को तैयार नहीं है।

Maharajganj News: गेहूं के खेत में शव मिलने से सनसनी, परिजन बोले- घर से बुलाकर ले गए और…

परिजनों को मनाने का प्रयास कर रही पुलिस

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार परिजनों से बातचीत कर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं एहतियातन कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Dehradun Crime: विकासनगर में युवती की बेरहमी से हत्या, दवा लेने निकली थी…खेत में मिला लहूलुहान शव

डॉग स्क्वायड भी कर रही जांच

जांच के क्रम में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी लगाया। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से सुराग सूंघते हुए लेजार महदेवा के टोला लीलाछापर गांव में आदित्य की प्रेमिका चांदनी के घर तक पहुंची, जिसके बाद प्रेम प्रसंग से जुड़े एंगल पर जांच तेज कर दी गई है।

हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन विशेष जांच टीमें गठित की हैं। कई संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अहम खुलासे की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 7 February 2026, 12:19 PM IST

Advertisement
Advertisement