हिंदी
पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
गोरखपुर: जनपद गोरखपुर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी कमलेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
क्या है पूरी खबर?
थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर उसरैन चौराहे के पास पहुंचे, जहां से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निक्कू चौहान उर्फ दुर्गविजय चौहान (23 वर्ष), अक्षय चौहान (20 वर्ष) तथा परविन्द्र चौहान उर्फ पविद (21 वर्ष) निवासी हरिजनपुर, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन आला कुंद (कल्ल) भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह मामला मु0अ0सं0 35/2026 के तहत पंजीकृत है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
घटना का क्रम
जानकारी के अनुसार डीजे बजाने के दौरान हुए विवाद में विपक्षी पक्ष ने वादिनी के भाई मुनीब चौहान निवासी चिरैयाडाढ़, थाना सहजनवां पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी और मुक्कों से उसकी बुरी तरह पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
माघ मेला समापन से पहले गरमाई सियासत, शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयानच; जानिए क्या बोले
आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय चौहान के खिलाफ थाना स्थानीय पर पूर्व में वर्ष 2021 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी
Location : गोरखपुर
Published : 14 February 2026, 6:04 PM IST
Topics : crime news Latest News murder up crime