Asian Games 2026: भारत को दूसरा सिल्वर, हॉकी में महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को रौंदा, टेबल टेनिस में भी धमाका
एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले इसी इवेंट के टीम वर्ग में भी भारत ने रजत जीता था। महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जबकि महिला टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया।